Search
Close this search box.

11सूत्री मांगों के समर्थन में पंच सरपंच संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

न्यूज4बिहार/इसुआपुर: प्रदेश पंच सरपंच संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर इसुआपुर के पंच सरपंच संघ ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस अवसर पर वीडियो संतोष कुमार मिश्रा को एक ज्ञापन भी दिया गया। बैठक को सरपंच संघ के अध्यक्ष हरेराम तिवारी उपाध्यक्ष देवंती देवी, राजेश सिंह कुशवाहा, संजय ओझा ,परमात्मा सिंह, लल्लन बैठा, चंद्रदेव राय ,कांति देवी ,पूनम देवी, विजय सिंह , माया देवी,महेश महतो, गुड़िया देवी ,जवाहर सिंह ,विजय सिंह आदि ने सम्बोधित किया।मौके पर प्रखंड के सभी पंच सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment