Search
Close this search box.

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान।

न्यूज4बिहार/सोनपुर : सोनपुर एएनएम ट्रेनिग सेंटर के सामने भाजपा नगर युवा मोर्चा महामंत्री संजीव सिंह के मकान के पास (गोपाल एंड को )भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बिहार मे बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार,10लाख लोगो को सरकारी नौकरी के झूठे वादे व विधानसभा मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के खिलाफ, जिसमे जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गयी थीं, इन सभी कारणों के खिलाफ पुरे प्रदेश मे युवा मोर्चा द्वारा राज्यव्यपी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे मंगलवार को बारिश के मौसम में भी कार्यकर्ताओ के हौसला इतना है कि बूंदा बंदी में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह , प्रदेश कोषाध्यक्ष आयुष राज ,जिला बिस्तार दिलीप जी,युवा मोर्चा के सिवान जिला प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश,जिला महामंत्री युवा मोर्चा सुजीत प्रियदर्शी तथा मंच का संचालन दिव्यांशु गौतम के द्वारा हुआ जिसमे सोनपुर नगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, शिवबचन सिंह, राजीव मुनमुन, सुधीर कुमार सिंह भोला ,नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, वरीय भाजपा नेता नरेश सिंह, अशोक सिंह,समाजसेबी लालबाबु पटेल, राजीव गौतम मिंटू, गोपाल सिंह, आदित्य कुमार छोटु,संजीव कुमार सिंह, राहुल सोलंकी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता एवं सरकार बिरोधी जनता शामिल होकर हस्ताक्षर किया एवं राज्य सरकार को बर्खास्त करने की राज्यपाल महोदय से मांग किया |

Leave a Comment