Search
Close this search box.

हमें 5 किलो अनाज नहीं, नौकरी चाहिए : मुकेश सहनी।

न्यूज4बिहार: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान मुकेश सहनी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भाजपा वाले पांच किलो अनाज देने की बात करते हैं, लेकिन यह अनाज किसी की मेहरबानी नहीं है। कांग्रेस के जमाने में भी तेल, चावल और गेहूं मिलता था। सहनी ने कहा कि हमें पांच किलो अनाज नहीं बल्कि नौकरी चाहिये। हमें हमारे बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल चाहिए, इलाज के लिए अस्पताल चाहिए। जमुई, शेखपुरा, नवादा, गया और औरंगाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि जनता लोकतंत्र में मालिक हैं। यही कारण है कि पांच साल में नेताओं के कार्यों को परखा जाता है। काम नहीं करने वाले या वादाखिलाफी करने वाले नेताओं को दिया जाता है। सहनी ने कहा कि वादाखिलाफी करने वाली मोदी सरकार को आज बदलने का समय है। मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक साल में दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज कितने लोगों को नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि इनके झांसे में आकर पहले 2014 में और फिर 2019 में इन्हें जीत दिलवा दी, लेकिन तीसरी बार अगर मोदी जी जीत गए तो संविधान खतरे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव खास चुनाव है। इस चुनाव को आजादी की लड़ाई की तरह मिलकर लड़ने की जरूरत है।

वही सहनी ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही हम सभी ने हाथ में गंगाजल लेकर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संकल्प लिया था। आज भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो हमें आरक्षण भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

Leave a Comment