Search
Close this search box.

बच्चों को मिलेगी फ्री कंप्यूटर शिक्षा, जनसुराजी संजय झा ने बखरी हाई स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर

अब बखरी हाई स्कूल के छात्र अपने ही स्कूल में करेंगे कंप्यूटर की पढ़ाई।

मोतिहारी| रिपोर्ट | संतोष राउत। जहां आज पूरा देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है वहीं एक तबका ऐसा भी है जो पैसे के अभाव में अपनी पढ़ाई नहीं कर पता, ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा से रूबरू कराने के लिए परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष सह पुर्वी चंपारण जनसुराजी संजय झा उर्फ मिठू झा द्वारा अनोखी महिम शुरू की गई है। पुर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के बखरी श्याम सुंदर पाठक प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन को लेकर परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष सह पुर्वी चंपारण जनसुराजी संजय झा उर्फ मिठू झा ने विद्यालय में पांच कंप्यूटर सेट मुहैया कराया है। इसके साथ उन्होंने कंप्यूटर टेबल एवं कुर्सी आदि समान मुहैया कराया है। पुर्वी चंपारण जनसुराजी सह उद्योगपति संजय झा छठ पूजा के समय पिछले महीना नवंबर में अपने गांव आए हुए थे। इसी बीच उन्होंने उक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा हासिल करने के लिए स्कूल में कंप्यूटर सेट लगाने की बात कही थी। विद्यालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर लगने से उनमें खुशी का माहौल है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समीम आलम, शिक्षक दीपक कुमार, गौरव कुमार, जनसुराजी संतोष राउत, सचिन सिंह, राजकिशोर कुमार, महेश प्रसाद, राजीव कुमार, अभय नंदन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment