फेन्हारा थाना क्षेत्र मे देर रात्रि मे चोरो ने की चोरी।

न्यूज4बिहार: मोतिहारी जिला के फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा ग्राम में सोमवार की रात्रि चोरो ने लगभग पौने दो लाख की कीमत की सामग्री चोरी कर ली।घटना के संबंध में घर वाले अमिताब यादव ने बताया कि घटना के रात्रि घर मे केवल महिला सदस्य थी। वे एवम उनके भाई बाहर गए हुए थे। उनलोगों के अनुपस्थिति में चोरो ने घटना का अंजाम दिया।गृह स्वामी ने फेनहारा थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि चोरो ने उनके घर से 42 इंच की एल ई डी टीवी चौबीस सौ नकद पर्स में रखे गए कुछ स्वर्णआभूषण कपड़ा गुलक में रखे सिक्के सभी का मूल्य लगभग पौने दो लाख मूल्य की सम्पति की चोरी कर ली।उन्होंने चोरी के सिलसिले में राजपुर कॉल मारपा ग्राम के बबलू कुमार 20 वर्ष एवम मानकरवा ग्राम के सरोज कुमार 22वर्ष को चोरी करने हेतु आरोपित किया है। सूचना पर फेनहारा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया ।पुलिस ने बताया कि मामले की अनुसंधान की जा रही है।