रूपेश मिश्रा | कटिहार : निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। धरने के बाद जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान ने किया। धरने में शकील अहमद खान, सत्यनारायण प्रसाद, तौकीर आलम, संजय सिंह, प्रेम राय, पंकज कुमार तमाखुवाला, राज आनंद सिंह, रिंकू मिश्रा, नगीना यादव, सौरभ कुमार, गुलाम शाहिद, माधव पाण्डेय, पुतुल सिंह, मशरूर आलम, चंद्रभानु गुप्त, प्रदीप पासवान, संतोष यादव, मसूद रजा खान, वसीम अकरम, डॉ. सत्यनारायण चौधरी, श्रीकांत मंडल, शौकत आलम, दिलीप ठाकुर, अबुल कलाम आजाद, मो. नौशाद, अमर तिवारी, अभिषेक सिंह, मो. आजम, पप्पू कुमार कुशवाहा, मो. सलीम, बबलू महतो, रोशन पटेल, अंजार काज़मी, शंभू पासवान और मो. मगरूब आलम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ कुमार ने किया।










