विमला देवी के निधन पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक।

रूपेश मिश्रा,कटिहार। 90 वर्षीय विमला देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। विमला देवी, राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य के प्रभारी अजय कुमार साह की माता थीं।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि विमला देवी के निधन से समाज में शोक की लहर है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में चंद्रभूषण सिंह, अमित नारायण, संतोष गुप्ता, नरेश शाह, आशेश्वर, दिनेश शर्मा, विजय सोनी, हंसराज अग्रवाल, पप्पू पटवा, नीतू कर्मकार, बादल, बिट्टू साह, राजेश पोद्दार, शंकर शाह, एमएलसी अशोक अग्रवाल, शंकर पोद्दार, मेयर उषा देवी, अनवर अंसारी सहित अन्य शामिल हैं।

वहीं, अजय कुमार साह, संजय कुमार साह, संजीव कुमार साह, सूरज कुमार, विशाल कुमार, हर्ष कुमार एवं ऋषभ कुमार ने भी विमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।