Search
Close this search box.

इसुआपुर में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन संपन्न

न्यूज4बिहार/इसुआपुर : लायंस क्लब छपरा द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन मां समलेश्वरी कम्प्लेक्स परिसर में संपन्न हुआ।जिसमें करीब दो हजार महिला तथा पुरुष मरीजों का इलाज किया गया तथा उन्हें दवाइयां दी गई। इस मेगा कैंप में बिहार के मशहूर डॉक्टर एस के पांडे, मकेश्वर चौधरी, संदीप कुमार ,बबन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह ,प्रियंका शाही ,विधि सिंह ,अमित रंजन ,उज्जवल वर्मा, जितेंद्र कुमार , शंभू कुमार , राजकुमार सिंह, गुंजन रानी, चंद्रशेखर सिंह ,कविता सिंह,राजबर्धन सिंह, बिबेका नंद सिंह, आदि डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का चेकअप किया गया तथा उनका इलाज किया गया।साथ ही उन्हें फ्री दवाइयां भी दी गईं। इस कर्यक्रम का आयोजन डॉक्टर संदीप कुमार तथा डॉ प्रतीप कुमार ने किया था।इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष शुशील वर्मा सचिव अमित ओझा,जन सम्पर्क पदाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, मनोज वर्मा भी उपस्थित थे।इसके पूर्व लायन्स क्लब के सदस्यों द्वारा तथा डॉक्टरों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया गया।मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा नीतू सिंह भी उपस्थित थीं।

Leave a Comment