Gopalganj News updates : आवास विहीन परिवारों को आवास के लाभ पहुंचाने हेतु कराया जाएगा फ्रेश सर्वे

News4Bihar/ गोपालगंज: जिले के सभी प्रखंडों में आवास विहीन लोगों को चिन्हित कर उन्हें किया जाएगा लाभान्वित आवास विहीन सभी पात्र एवं आवास विहीन ग्रामीण जनता से अनुरोध सर्वे में जुड़वाएं अपना नाम विभागीय निदेश के आलोक में पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन परिवारों को आवास का लाभ दिए जाने हेतु फ्रेश सर्वे कार्य चलाया जा रहा है।
इस क्रम में जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में सर्वेयर एवं विकास मित्रों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस कार्यशाला में विकास मित्रों द्वारा महादलित टोलो के आवास विहीन परिवारों की सूची सर्वेयर को उपलब्ध कराई गई एवं जल्द से जल्द पात्र आवास विहीन परिवारों का सर्वे करने का निदेश दिया गया।
  सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा की गई अपील.

उप विकास आयुक्त महोदय गोपालगंज श्री कुमार निशांत
विवेक (भा०प्र०से०) द्वारा सभी पात्र एवं आवास विहीन ग्रामीण जनता से आवास सर्वे में अपना नाम जुड़वाए जाने हेतु अपने पंचायत के सर्वेयर अथवा प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाने का आवाह्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *