Search
Close this search box.

खेल के विवाद में एक बच्चे ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या।

खेल के विवाद में एक बच्चे ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या।

न्यूज4बिहार : खेलकूद के दौरान हुए विवाद के बाद 13 साल के एक बच्चे ने 12 साल के दूसरे बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खगड़िया जिले के बेलदौर थान क्षेत्र के मुरली गांव की है। दोपहर बाद हुई इस वारदात में विद्यानंद उर्फ विदो चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार की मौत हुई है। मृतक और आरोपी गांव के ही सरकारी स्कूल के छात्र थे।

जानकारी के मुताबिक, सिंटू कुमार हमउम्र बच्चों के साथ पैसा-पैसा खेल रहा था। इसी क्रम में मोहल्ले का एक और लड़का आया और खेल में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। सिंटू कुमार ने उसे खेल में शामिल करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नाराज लड़के ने उसे गोली मार देने की धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े के बाद नाराज लड़का अपने घर गया और देसी कट्टा लाकर सिंटू को एक गोली मार दी। गोली सिंटू के गाल पर लगी। आनन-फानन में परिजन उसे बेलदौर पीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। सिंटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बाद में लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Comment