डेस्क: बिहार शिक्षा समिति की एक गलती की वजह से 1385 लड़कियों के बीच एक अकेला लड़का परीक्षा दे रहा है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. गया जिले में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं में एक सेंटर पर 1386 लड़कियों में एक लड़का भी परीक्षा दे रहा है। हालांकि तकनीकी तौर पर लड़के को सेंटर पर इसलिए परीक्षा देने की अनुमति दी गई क्योंकि एडमिट कार्ड में उसका जेंडर फीमेल दर्ज है। अब लड़का खुद को परीक्षा देने में असहज महसूस कर रहा है।
