Search
Close this search box.

अध्यात्मिक अभिनय से देश का नाम रोशन कर रही चित्राली गर्व।

  •  सारण के अमनौर प्रखण्ड के रायपुरा गांव की है चित्राली।
  •  पूरे भाव भंगिमा के साथ प्रस्तुत करती है अध्यात्मिक स्तोत्र। 

न्यूज4बिहार/भेल्दी : मन में विश्वास हो और इरादे मजबूत हो तो दिल की तमन्ना अवश्य पूरी होती है।कवि दुष्यंत कुमार की यह पंक्ति कैसे आकाश में सुराख नहीं हो सकता,एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों सारण की सुश्री चित्राली कुमारी पर पूरी तरह सटिक बैठ रही है।सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा (गड़खा) गांव के राजेश उपाध्याय की पुत्री सुश्री चित्राली कुमारी बचपन से ही अध्यात्म से जुड़ी रही।अपने अध्यात्मिक अभिनय से बिहार ही देश में इन दिनों पहचान बनाई हुई है।आज जहां कलाकारों द्वारा अश्लीलता की सारी सीमाएं तोड़ी जा रही है वहीं चित्राली पढाई के साथ-साथ अध्यात्म व सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए अपने अभिनय से देश के युवा पीढ़ियों व बेटियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनी हुई है। चित्राली महिषासुर मर्दिनी,शिव तांडव,राम स्तुति,रामावतार व मानस की चौपाई बड़े ही भाव-भंगिमा के साथ प्रस्तुत करती है।राजेन्द्र कॉलेज छपरा के पीजी की छात्रा चित्राली कहती है आज कुछ कलाकारों द्वारा अश्लीलता की सीमाएं तोड़ी जा रही है जो देश व समाज के लिए घातक है।नवेदित कलाकारों को फूहड़ द्विअर्थी गानों से बचना चाहिए।कला एवं संस्कृति देश व समाज की धरोहर होती है।

चित्राली के अभिनय की सराहना करते हुए क्या
कहते है कला प्रेमी। 

मस्तीचक गांव के संजय शुक्ला,पिरारी के आचार्य सारंगधर सिंह,गड़खा के डा.टी एन पंडित,बसंत आचार्य विवेकानंद त्रिपाठी,पोझी के सुधांशु रंजन,शिक्षक अनुज उपाध्याय रसूलपुर के अनंतदेव हरिवंशी,मुजफ्फरपुर के एन के शुक्ला,अमनौर के ई अवधेश तिवारी,भेल्दी के बबन कुमार पटेल,रामगढ़ा के संत ज्ञानेश्वर,सोनहो के अमित कुमार आशावादी,रायपुरा के विजय उपाध्याय आदि लोगों का कहना है कि सारण की बेटी चित्राली से बच्चे-बच्चियों को आज सीख लेने की जरूरत है। चित्राली बच्चों की पथ प्रर्दशक है।

महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पर अभिनय कर रातों-रात करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही चित्राली।

अपने अध्यात्मिक स्तोत्र व अभिनय से सबों के दिलों पर राज करने वाली वायरल गर्ल चित्राली महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम पर काली मां की रूप सज्जा के साथ भाव प्रकट कर रातों-रात करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने लगी।पूरे देश में चित्राली के अभिनय की सराहना हो रही है। न्यूज4बिहार के फेसबुक पर उसके प्रसारित वीडियो को महज चार दिनों के अंदर एक करोड़ 20 लाख(12 मिलियन),8.9 लाख लाइक,13 हजार कमेंट व 5.9 हजार लोगों ने वीडियों को शेयर किया है।वायरल गर्ल चित्राली का इंटरव्यू लेने के लिए उनके घर पर प्रतिदिन बिहार व झारखंड से पत्रकार पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment