बिहार के 10 विश्वविद्यालयों को 2027 में मिलेंगे नए कुलपति, 28 राज्यों से 8 हजार प्रोफेसरों ने किया आवेदन

पटना। बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के 10 विश्वविद्यालयों में वर्ष 2027 में नए कुलपतियों (VC) की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए देशभर से करीब 8,000 प्रोफेसरों ने आवेदन किया है।

 

जानकारी के अनुसार, कुलपति पदों के लिए IIT और NIT सहित देश के 28 राज्यों के शिक्षाविदों ने अपनी दावेदारी पेश की है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

नए कुलपतियों की नियुक्ति को बिहार के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इन नियुक्तियों से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र को नियमित करने, समय पर परीक्षाएं आयोजित कराने, लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

 

अब सबकी निगाहें चयन प्रक्रिया और नए कुलपतियों की नियुक्ति पर टिकी हैं। देखना होगा कि नई नियुक्तियों के बाद बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में कितना बदलाव आता है।