सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू की तैयारी बैठक संपन्न

सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू की तैयारी बैठक संपन्न। प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार सुशासन दिवस ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस, छपरा के सभाकक्ष में जिला जदयू की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ ने की।

बैठक में बिहार प्रदेश जदयू द्वारा सारण जिला के नियुक्त पर्यवेक्षक श्री रामबाबू कुशवाहा, एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह तथा मांझी विधायक रणधीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला पर्यवेक्षक श्री रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने की अपील की।

एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिलेगी।

मांझी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ ने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए सारण जिले में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके लिए संगठन के सभी साथियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जदयू का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से कामेश्वर सिंह,ओम प्रकाश शर्मा, विजय सिंह, अरशद परवेज, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी ई० प्रभाष शंकर, सत्येंद्र भवानी बालमुकुंद चौहान रविंद्र कुमार सिंह,सुनील सिंह कश्यप, आनंद किशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह,ठाकुर अमर सिंह , अशोक सिंह,बाल्मीकि पाठक,जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, सतीश शर्मा,गुड्डी जायसवाल,संजय कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह, ओमनाथ आरती चंद्रभूषण पंडित, कुसुम देवी, शंभू माझी, संजय कुमार राम, तारकेश्वर सिंह, नासिर हैदर ललिता सिंह, दीपक कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, लियाकत अली, काजिम राजा रिजवी शकीला बानो, चांदनी कुशवाहा, रवि प्रकाश, मो० रियाजुद्दीन, अशोक कुशवाहा, मिथुन कुशवाहा, राम सिंगर सिंह, गामा सिंह इम्तियाज परवेज, सद्दाम हुसैन, दयानंद सिंह रामाधार सिंह, वीरेंद्र गिरी, अजय प्रसाद विक्रमा सिंह,शिवनारायण पटेल, राज रौशन भवानी, कामेश्वर महतो, गुड्डू राय, लालमुनी देवी ,अनंत गोंड ,छोटे लाल राय,डा० रीता भारती,सुरेश कुमार सिंह, सोनू कुमार सहित काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित है ।