श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

छपरा (सारण)। जिले के भगवान बाजार स्टेशन रोड स्थित देल्ही होटल के समीप राज्य सम्पोषित सारण कमर्शियल एकेडमी में शनिवार को श्री चित्रगुप्त समिति छपरा के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान चार ग्रुपों में छात्र-छात्राओं को बांटकर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तथा सफल प्रतिभागियों को आगामी 10 नवम्बर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री चित्रगुप्त समिति छपरा के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि श्री चित्रगुप्त समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष चित्रगुप्त पूजोत्सव पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा सफल प्रतिभागियों को चित्रगुप्त पूजा के दिन पुरस्कृत किया जाता है। मौके पर महासचिव विमला कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सुधांशु भूषण, सचिव अभिषेक रंजन, कमलेश्वर प्रसाद, कार्यालय सचिव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, उपकोषाध्यक्ष रविश कुमार रवि, पारसनाथ श्रीवास्तव, समेत अन्य लोग मौजूद थे।