Saran | गंडक दियारा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में

रमण सिंह | तरैया,सारण।सारण तटबंध से सटे माधोपुर, डुमरी, चंचलिया, पचरौर, भटगाईं पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी दियारे से सटे निचले इलाकों वाले विभिन्न गाँवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। दियारे क्षेत्र से सारण तटबंध से सटे निचले इलाकों सगुनी,रजवारा, शामपुर, अरदेवा, जिमदाहा,शीतलपुर, हरपुर फरीदन, चंचलिया, टीकमपुर,भटगाईं, मोलनापुर में गंडक नदी का पानी प्रवेश कर गया है। दियारे क्षेत्र में ग्रामीण घर की छतों पर आश्रय लिए हुए हैं। ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थान की ओर निकलते देखे जा रहे हैं। सारण जिलाधिकारी,मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी , तरैया प्रखंड पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सघन दौरा कर रहे हैं। गंडक नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुल निर्माण में संलग्न मजदूर,कर्मी, पलायन करते देखे जा रहे हैं। क्रेन, भारीभरकम मशीनें बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। लोगबाग की नजरों में 2017,2019 के भयावह बाढ़ की तबाही के दृश्य उभर रहे हैं।