सारण । प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को सारण जिला के एकमा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला आयोजित की गई। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयक और PBL के नामित शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला की अध्यक्षता मध्य विद्यालय भरहोपुर के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने की, जबकि उद्घाटन कन्या मध्य विद्यालय एकमा के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एकमा प्रखंड में संचालित PBL कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यक्रम को 10 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूरा करने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में PBL की जिला तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. शशि भूषण शाही के अलावा प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य कुमारी अंजना, रंजन कुमार चौरसिया, भीम कुमार रजक, अनूप कुमार, बबली कुमारी, डॉ. कौशल कुमार पांडेय और विनोद राम मौजूद रहे।
शिक्षकों को PBL के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला का समापन अध्यक्ष संदीप कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर बीआरसी के आईसीटी कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार सिंह, नामित शिक्षक सनोज राम, अरुण कुमार यादव, अजीत कुमार समेत अन्य शिक्षक और बीआरसी कर्मी मौजूद थे।









