प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर।

रूपेश मिश्रा, कटिहार। बुनियादी सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, कटिहार में  मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। इस दौरान Outdoor (बाह्य विषय) और Indoor (आंतरिक विषय) से संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी ली गई तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

समीक्षा के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मु.)-सह-यातायात, परिचारी प्रवर, पुलिस पदाधिकारियों और अनुदेशकों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण में अनुशासन और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ व्यावहारिक दक्षता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।