जन सुराज अमनौर प्रखण्ड स्तरीय नयी कमिटी की हुई घोषणा 

News4Bihar:  अमनौर बाईपास के पास जन सुराज प्रखण्ड जन सुराज के नये पदाधिकारियों की घोषणा एक सभा आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा संचालन जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने किया।नये कमिटी की घोषणा

जिलाध्यक्ष बच्चा राय, महासचिव श्रवण कुमार समेत अन्य जिला के पदाधिकारियों ने किया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,संगठन महासचिव नीरज कुमार रवि जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्मला त्रिपाठी,सरोज पासवान, जावेद अब्बास समेत आठ लोगों को मनोनीत किया गया। वही महिला अध्यक्ष निर्मला भगत तथा किसान अध्यक्ष महेश प्रसाद जबकि युवा अध्यक्ष रणधीर कुमार प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमारभगत, मुख्य प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा, प्रवक्ता प्रभुनाथ चौहान तथा गणेश सिंह को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है। अभियान समिति के प्रखंड संयोजक भानु प्रताप सिंह को बनाया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष बच्चा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जनता का सुंदर राज स्थापित करने हेतु हमे और हमारे क्रांतिकारी साथियों को प्रशांत किशोर जी का संदेश जन जन तक पहुंचाने कि आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय से जन नायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल तक पैदल यात्रा निकाला गया । जन सुराजी लोगो ने पूर्व मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बच्चा राय,महासचिव श्रवण कुमार अभियानसमितिके जिला संयोजक प्रियरंजन सिंह युवराज,पूर्व सभापति अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम पुकार मेहता, पूर्व जिला संयोजक मुन्ना भवानी, पूर्व सह संयोजक राहुल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, जिला कार्यालय प्रभारी नवनीत यादव, पूर्व जिला पार्षद अमरेन्द्र बैठा समेत सैकड़ों जनसुराजी मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *