Mashrak में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट सारण

     न्यूज4बिहार/सारण : मशरक के कर्ण कुदरिया समेत डुमरसन , कवलपुरा, सोनौली, तख्त टोला समेत अन्य गांवों में भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। करण कुदरिया गोलम्बर पर अम्बेडकर लोक सेवा संघ के अध्यक्ष रणधीर मांझी,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व मुखिया ललन मांझी, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, जय बिहार फाउंडेशन के संजय कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के पार्टी के नेता अमित सिंह समेत अन्य ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मौके पर दर्जनों गांवों से भव्य झांकियां निकाली गई। मौके पर मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह, डीएसपी अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह , बीडीओ पंकज कुमार,सीओ सुमंत कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी,थानाध्यक्ष धनंजय राय दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *