बिहार में दो विधानसभा सीटों, गोपालगंज तथा मोकामा में हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा के लिए ये दोनों सीटें प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई हैं। गोपालगंज सीट पहले से ही भाजपा के कब्जे में रही है। यहाँ से सुभाष सिंह भाजपा से विधायक थे। उनकी मौत के बाद से यह सीट रिक्त हुआ है। जबकि मोकामा से राजद से अनंत सिंह विधायक थे। उनकी विधायकी रद्द होने के बाद यहाँ उपचुनाव संपन्न कराया जा रहा है।
बिहार में भाजपा – जदयू गठबंधन टूटने के बाद से यह पहला चुनाव है। इसलिए एनडीए एवं महागठबंधन दोनों ही इस चुनाव में अपना शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से अपनी पूरी क्षमता लगाए हुए हैं। इसी के मद्देनजर भाजपा ने संजय जैसवाल,सुशील कुमार मोदी,राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,और मिथलेश तिवारी जैसे दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर मौदान में उतारा है।










