बिहार से झारखंड में मजदूर गरीब के बीच कीर्ति स्थापित कर चुके स्व. सकलदेव सिंह के प्रतिमा का आज हुआ अनावरण

छपरा – गड़खा प्रखंड के अढुपुर गांव में आज बाबू स्व. सकलदेव सिंह के प्रतिमा का अनावरण महाराज गंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया । इस अवसर पर कई राजनेताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यकर्म की शुरुआत सुबह में गड़खा चौक से प्रभात फेरी निकला गया जो गड़खा बाजार से अढुपुर गांव पहुंचा । और रामायण पाठ किया गया तथा सांसद महाराज गंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार झारखंड के कांग्रेस महासचिव सह् उनके पुत्र रणविजय सिंह के द्वारा मूर्ति का अनावरण उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर महाराज गंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्रकारों को बताया कि स्व. सकलदेव सिंह सारण के गड़खा प्रखंड स्थित अढ़ुपुर गांव के जन्मे और बिहार से झारखंड तक समाज के नीचे तबके के लोगो कि सेवा में अपनी पूरी जीवन समाप्त कर दिए। इनके समय में झारखंड के धनबाद जिले में कभी भी सूर्य का अस्त नहीं हुआ, मजदूरों गरीबों के लिए बाबू सकलदेव सिंह 24 घंटे हाजिर रहते थे। आज उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके जन्म स्थान से शुरुआत करने की कोशिश की जा रही है जो बहुत पहले की जानी थी लेकिन आज के लोगो को जानना चाहिए कि कैसे स्व सकलदेव जी असहाय के लिए जाने जाते थे । वही उनके पुत्र रणविजय सिंह जी बताया की आने वाले समय में उनके नाम से गांव में एक अस्पताल और कॉलेज का निर्माण किया जाएगा जिसमें, गरीब परिवार को लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम मे बुद्धिजीवी समाजसेवी संगठन से लेकर राजनेताओं को आगमन हुआ जो कि शामिल होकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *