अनियंत्रित कार ने पितापुत्र को रौंदा,पुत्र की मौत।

अनियंत्रित कार ने पितापुत्र को रौंदा,पुत्र की मौत: साईकल से पिता पुत्र जा रहे थे बाजार तभी अनियंत्रित कार ने मारी ठोकर,मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम।

छपरा में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहाँ अनियंत्रित कार ने पितापुत्र को रौद दिया है। शनिवार क को शीतलपुर-परसा एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर के समीप अनियंत्रित कार की ठोकर से 12 वर्षीय बालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।जबकि पिता बुरी तरह से घायल हो गया।मृतक बालक दरियापुर थाना क्षेत्र के हरना गाँव निवासी मनोहर राय का 12 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार बताया जाता है।

दुर्घटना में घायल पिता को 112 वाहन के पुलिस के सहयोग से प्राथमिकी उपचार हेतु समुदायिक स्वस्स्थ केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना के उपरांत चालक कार छोड़ भागने में सफल रहा।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिता पुत्र घर से एक ही साइकिल से परसा बाजार जा रहे थे।इसी क्रम में सैदपुर के समीप अनियंत्रित कार चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे बालक की मौत घटना स्थल पर हो गई।बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों तथा परिजनों ने घटना स्थल पर जाम कर दिया।तथा सरकारी राशि की मांग करने लगे।मौत तथा सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवानन्द कुमार व सीओ अनिल कुमार चौबे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच आक्रोशित लोगों से घटना के संबंध में जनकारी लिया।आक्रोशित परिजनों को सरकारी राशि उपलब्ध कराने तथा हर संभव मदद करने की दिए गए आश्वसन के बाद आक्रोशितो ने जाम हटाने पर राजी हुए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। छतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई।