लॉक डाउन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाए अपने घर पर -जेपी शास्त्री ।(माप)
डॉक्टर बी आर अंबेडकर एक महान वैज्ञानिक अर्थशास्त्री व समाजवादी विचारधारा के थे _संतोष विश्वकर्मा ।(प्रदेश अध्यक्ष)
वाराणसी।करोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० शास्त्री ने टेलीफोन के माध्यम से पार्टी के सभी पदाधिकारियों आदेश किया है कि लाँकडाउन के चलते अम्बेडकर जयंती घरों पर मनाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा ने अपने आवास पर मिडिया के माध्यम से अपने मण्डल व जिलाध्यक्षो को निर्देश दिया है कि अपने घरों पर ही मनाये अम्बेडकर जयंती। सन्तोष विश्वकर्मा ने कहा संविधान निर्माता डा० बी ०आर अम्बेडकर एक महान वैज्ञानिक अर्थशास्त्री व समाजवादी विचारधारा के थे। जिन्होंने इंसान के सभी अवस्था के बारे में बिधिवत जानकारी थी। उनके अपने मन में ही सबके लिए दया करुणा प्रज्ञा प्यार था ।इस लिए बाबा साहब को मनमे ही बसाए रखें उनके बताएँ रास्ते पर चलना भारत के सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इसी में सबकी भलाई भी है और आगे बढ़ने के लिए मंत्र भी इस लिए बाबासाहेब को मनमें बसाए रखें और घरों पर ही जन्मदिन मनाए ।










