न्यूज4बिहार :छपरा के भेल्दी-गरखा मुख्य पथ पर थाना के कुछ दूर पर मां के साथ सो रहे 2 वर्षीय बच्चे के उपर ट्रैक्टर चल जाने की वजह से मौत हो गई बताते चलेगी लगभग 9:00 के करीब भेल्दी थाना के बगल में स्थानीय निवासी जितेंद्र गिरी के परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर में बच्चों के संग अभी सोने की तैयारी हो रही थी। तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक सीधे उनके घर की तरफ रुख कर सोएं हुए परिवार के सदस्यों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके बाद 2 वर्षीय छोटे बच्चे अजीत कुमार घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घटने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। घरवालों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। जैसे ही परिवार वालों की पता चला घर के सामने सड़क को जाम कर कर दिया गया। जिससे वाहन की आवागमन ठप हो गई। छपरा से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क लगभग 11:30 रात्रि तक बंद रहा घटना की जानकारी मिलते ही भेल्दी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह अमनौर अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार पूर्व मुखिया रमेश राय पैगामित्र सेन के मुखिया संजीव राय अवधेश राय खबर कवरेज करे जाने तकपरिवार वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।










