मशरक में एसीएसटी कांड में फरार के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट सारण।

मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहीमपुर गांव में कांड संख्या 510/21 एसीएसटी एक्ट में रविवार को फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने समर्पण कर देने संबधित इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 510/21 में फरार चल रहे ब्राहीमपुर गांव निवासी दिनेश सिंह पिता कमला सिंह के घर पर कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार देवनन्दन राम की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में इश्तेहार चिपकाया गया। वही मौजूद परिजनों को बताया गया कि यदि फरार जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तों जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी।