बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ग्रामीणों के विरोध पर बाइक छोड़ हुएं फरार,एक गिरफ्तार

कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट सारण

मशरख(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार पर बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों के द्वारा राह चलते ग्रामीणों से मोबाइल, पर्श छीनने के दौरान ग्रामीणों के घेराबंदी में फसे अपराधियों ने फायरिंग कर बाइक छोड़ चवर के रास्ते फरार होने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि वे गश्ती में थे कि सुचना मिली कि पकड़ी बाजार पर हथियार बंद अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई है मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीण सुजित कुमार पिता अजय चौधरी, रोहित कुमार पिता उदय चौधरी ने बताया कि बजाज बाइक डीएल 01 डब्लू 9227 पर तीन अपराधकर्मी राह चलते ग्रामीणों से मोबाइल और पर्स छीन भाग रहे हैं तो ग्रामीणों के साथ घेराबंदी की गई तों तीन अपराधकर्मी ग्रामीणों की भीड़ पर फायरिंग कर चवर के रास्ते फरार हो गए। अपराधियों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही गांव निवासी आनन्द सिंह पिता देवेन्द्र सिंह,गनौली गांव निवासी सोनल सिंह पिता अरुण सिंह व गुड्डू तिवारी पिता राम प्रवेश तिवारी उर्फ टुन्ना तिवारी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से बाइक और एक फायर व एक मिस फायर गोली के साथ एक काले रंग की पिस्टल के बट का कवर बरामद को जप्त कर लिया गया वही अपराधकर्मी सोनल सिंह पिता अरूण सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्यवाही करते हुए मंडल कारा छपरा भेज दिया गया और फरार दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।