भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लखन मुर्मू की उपस्थिति में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान के द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया। इनमें सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड, परिवारिक नियोजन, टीवी कालाजार, मलेरिया, कुष्ट, आईसीडीएस, कोविड वैक्सीनेशन, टेस्ट ,मास्क वितरण इत्यादि का मेले में स्थान लगाकर जनता को लाभान्वित करने का कार्य किया गया ।










