अग्निपीड़ितों के बीच जदयू के अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो ने की खाद्य सामग्री वितरित

अग्निपीड़ितों के बीच जदयू के अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो ने की खाद्य सामग्री वितरित

 

रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”

 

सारण:(तरैया)- थाना क्षेत्र के फेनहारा दलित-महादलित बस्ती में गत बुधवारा को दोपहर में हुई अगलगी की घटना के बाद अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने अग्निपीड़ितों की सुधि लेने के लिए अपने प्रतिनिधि को भेजा। बता दें बुधवार को पूरे दलित-महादलित बस्ती को अग्निदेव ने स्वाहा कर दिया। इस घटना जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो के द्वारा अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्य लक्ष्मन राम, भगवान राम, मालती देवी, पविता देवी को खाध्य सामाग्री एवं आर्थिक मदद् करायी। इस दौरान उनके प्रतिनिधि दुखित महतो, बबन महतो, पूर्व सरपंच प्रभू राम, अजय महतो, उमेश पटेल, अनिल सिंह, मनोज कुमार महतो, रमेश राय, सुरेन्द्र महतो, गंगा महतो समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि अग्निपीड़ित नट समुदाय को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा आपदा की जो राशि मिलती है सभी दलित-महादलित समुदाय को भी मिलेंगी। कोरोना वायरस से पूरा देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। इस बीच हम सभी को सामाजिक दूरी बनाकर सचेत एवं जागरूक रहना है। इस दुःख की में घड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हम सबों की मदद कर रहें हैं। जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा लॉकडाउन का लिया गया निर्णय लोगों के बचाव को लेकर किया गया है। इसलिये हमें पूरी तरह से लॉक डाउन का पालन करना चाहिए।