अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्ट: रूपेश कुमार राज भागलपुर।

भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरारी स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र परिसर में सांस्कृतिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा की महिला सशक्तिकरण हेतु निरंतर किए जा रहे ठोस प्रयासों के फलस्वरूप जीवन के प्रतेयक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि परिलक्षित हुई है।उन्होंने कहा की वर्तमान में महिलाएं प्रतेयक क्षेत्र में पुरुष के समान बेहतर प्रदर्शन कर रही है।महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से,वर्तमान में विभिन्न योजनाएं संचालित है।मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण होने तक नियमानुसार राशि दिए जाने का प्रावधान है।विकसित बिहार के सात निश्चय अंतर्गत क्रियान्वित “आर्थिक हल, युवाओं को बल” के तहत निर्बाध उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु नियमानुसार राशि/न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण दिए जाने का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं(यथा पुलिसिंग,प्रशासनिक सेवा,न्यायिक सेवा,चिकिस्तीय सेवा आदि) में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी निरंतर सुदृढ़ होते महिला सशक्तिकरण एवं उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है,जो निसंदेह समाज के लिए शुभ संकेत है।उन्होंने ग्रामों के आर्थिक उत्थान,ग्रामीण परिवेश में बचत की बढ़ती प्रवृत्ति में जीविका दीदियों के योगदान की सराहना की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों से संबंधित 20(बीस) महिलाओं को संबंधित क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया(तत्संबंधी विवरण संलग्न)।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरारी स्थित डीआरसीसी भवन में आयोजित सांस्कृतिक सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त,पुलिस अधीक्षक(नगर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा इस्माइलपुर अंचल से संबंधित बीस महिलाओं के बीच बासगित पर्चा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,पुलिस अधीक्षक (नगर),सहायक समाहर्ता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *