सरकार के रेट निर्धारित के बाद भी किराने के दुकानदार वसूल कर रहे सामानो के रेट मे मनमानी
उपभोक्ताओं की जेब पड़ रही ढीली
चकिया / चन्दौली: कोरोना वायरस को लेकर जहां देश परेशान है तो सभी लोगो के द्वारा संकट की घड़ी मे मदद होने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके लेकिन चकिया के कुछ दुकानदारो द्वारा किराना के सामानो मे जमकर लुटखसोट किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा उपभोक्ताओं मे सामानो के रेट को लेकर रोष व्याप्त है ।
प्राप्त सुत्रो के अनुसार चकिया नगर स्थित निर्भयदास के पास नगर का अंतिम छोर होने का कारण किराना के दुकानदार खाद्य सामग्री के सामानो मे जमकर वसूली की जा रही है जबकी केरोना वायरस के दौरान सरकार के द्वारा सामानो के उचित मुल्य पर बेचने का आदेश है ग्रामीण क्षेत्र से आये एक उपभोक्ता ने बताया की निर्भयदास बाजार गांव से नजदीक होने के कारण सामान गांव के लोग खरीदारी करते है लेकिन निर्भयदास किराना के दुकानदार सामानो मे जमकर अवैध वसूली कर रहे है जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है तथा ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्यवाही की मांग किया है जिससे किराना का सामान उचित मुल्य पर मिल सके ।










