न्यूज4बिहार: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को नयी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि जब कांग्रेस को कुछ और नहीं मिला, अंगूर नहीं मिला तो अब खट्टे हैं बोल रही है। अभी वे सरकार बना रहे थे और देश का संविधान खतरे में था, लेकिन आपने देखा कि जब प्रधानमंत्री सेंट्रल हॉल (पुरानी संसद) पहुंचे, तो उन्होंने भारत के संविधान को नमन किया।
कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि उसको जब अंगूर नहीं मिलता है, तो इसी तरह खट्टे अंगूर लगते हैं।










