News4Bihar/पटना:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट 29 से 31 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है।
बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य 2 मार्च से 13 मार्च तक चला, जिसमें कुल 1699 केंद्रों पर कॉपियों की जांच की गई।
बताया जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड अन्य राज्यों से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। पिछले वर्ष भी मैट्रिक का परिणाम 29 मार्च को ही घोषित किया गया था।
छात्रों और अभिभावकों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो किसी भी समय आधिकारिक घोषणा के साथ जारी किया जा सकता है।










