News4Bihar | सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को कुल 4,965 मत प्राप्त हुए। निर्धारित कोटा हासिल करते ही उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
डॉ. राहुल राज की जीत के साथ ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया समाप्त हो गई। उनकी जीत को क्षेत्र की शिक्षक राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे डॉ. राहुल राज ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।









