रोबोटिक्स, कोडिंग और आधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी।

रूपेश मिश्रा | कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला में मंगलवार को रोबोशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीति आयोग, नई दिल्ली के प्रायोजन से जिलाधिकारी छात्र संवाद के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम आशुतोष द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। इसके माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और समस्या समाधान के कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तकनीक आधारित गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रुचि विकसित करने का अवसर मिलेगा।