ठाकुरगंज। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ठाकुरगंज प्रखंड में कुल 541 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।









