कोशी स्नातक निर्वाचन-2026: बांका प्रशासन अलर्ट, मतदान कर्मियों के लिए जारी हुए सख्त निर्देश

  • भागलपुर गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने से मुंगेर पुल के रास्ते भेजी जाएंगी सीलबंद मतपेटिकाएं, मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक

बांका, बिहार। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर बांका जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

 

मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

भागलपुर गंगा पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण मतदान के बाद सीलबंद मतपेटिकाओं को पूर्णिया स्थित निर्धारित बज्रगृह तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। अब मतपेटिकाएं मुंगेर गंगा पुल के रास्ते पूर्णिया भेजी जाएंगी। प्रशासन ने मतदान कर्मियों को भागलपुर के रास्ते नाव या अन्य जलमार्ग से आवागमन नहीं करने का निर्देश दिया है।

 

मतदान केंद्रों पर रहेगी हेल्प डेस्क

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए अधिकारियों और मतदान कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

#Banka #BiharNews #MLCElection2026 #KoshiGraduateElection #BiharElection #ElectionUpdates #News4Bihar