इसुआपुर। तरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में जाकर शिक्षक शिक्षिकाओं से बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के समर्थित राजद प्रत्याशी जयराम यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एस एन जी प्लस टू विद्यालय रामपुर अटौली, शांति रमन बालिका प्लस टू विद्यालय सढ़वारा, मदरसा विद्यालय सढ़वारा, के एस प्लस टू विद्यालय इसुआपुर समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में जाकर शिक्षक -शिक्षिकाओं से महागठबंधन के उम्मीदवार को सुयोग्य, संघर्षशील एवं कर्मठ उम्मीदवार बताते हुए उन्हें शिक्षकों के हित में काम करने वाला नेता बताया। इस मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष हाजी अमजद खान, राजद के जिला प्रधान महासचिव मुखिया अजय राय, श्याम प्रसाद, सतीश श्रीवास्तव समेत महागठबंधन के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता थे।क्ष










