सत्‍यपाल मलिक का निधन, गोवा-बिहार और मेघालय के रहे थे राज्यपाल

नई दिल्ली: गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सत्यपाल मलिक को मई के महीने में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो पांव, यूरिन, लंग्स और किडनी इन्फेक्शन से जूझ रहे थे।

सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे। उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियां बटोरी थीं ।