News4Bihar / सारण: इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए मिठाइयां बांटी तथा शुभकामनाएं दी। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पूर्व में झंझारपुर से सांसद थे।
वही श्री मंडल को राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आपको बता दे कि खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष हाजी अमजद खान, राजेश राय, मिथिलेश राय, मुखिया अजय राय, मोहम्मद हाफीज,राम बाबू राय,वसीम खान, साकिब अनवर, टुनटुन हाशमी, खुर्शीद आलम,तथा अन्य थे।