डेस्क: मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला (Ajay Bhalla) ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते बीरेन सिंह (Cm Biren Singh) की लगातार आलोचना हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। अधिसूचना में कहा गया है, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मणिपुर राज्य के राज्यपाल से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट तथा मुझे प्राप्त अन्य जानकारी पर विचार करने के बाद मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें उस राज्य की सरकार भारत के संविधान (जिसे आगे संविधान कहा जाएगा) के प्रावधानों के अनुसार नहीं चलाई जा सकती है।

















One Response
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?