भागलपुर जिले के सन्हौला थाने में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस मौके पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने सेवानिवृत्त सुशील कुमार सिंह को गीता भेंट की व अंग वस्त्र से सम्मानित किया थाने में उपस्थित सभी कर्मियों ने फूल माला पहनाकर सुशील कुमार सिंह को सम्मानित किया थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग से सकुशल सेवा निर्मित होना किसी के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है, वही एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मैं 1984 में मामूली एक सिपाही के तौर पर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था इस दरमियान छपरा, सीतामढ़ी, जमालपुर ,पटना ,भागलपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस विभाग में काम करने का मौका मिला अपने काम के बल पर मैं एक सिपाही से एसआई बना और सकुशल समय अवधि पूरा होने पर आज सेवानिवृत्त भी हो गया। थाने में उपस्थित अन्य कर्मियों ने कहा सुशील बाबू बहुत ही अच्छे विचार व स्वभाव के थे, वे बहुत ही सूझबूझ से काम करते थे ।










