Chapra News: प्राचार्य के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

News4Bihar/ नगरा : राजकीय मध्य विद्यालय बन्नी के प्रांगण में सोमवार को प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह का सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में इस विद्यालय में योगदान किया और 31 मार्च यानी सोमवार को सेवानिवृत होकर अपने घर परिवार बच्चों के साथ नई पारी की शुरुआत करने के लिए विद्यालय परिवार के सदस्यों के द्वारा एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड सहित सारण जिला के कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के उप महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं आदि बातें कही। वही सभी अतिथियों का स्वागत में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही आए सभी शिक्षकों ने नवल किशोर सिंह को अंग वस्त्र, माला व गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु का कमाना किया। मंच का संचालन शिक्षक अरविंद पांडेय और अध्यक्षता अम्बिका राय ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, उपमुखिया संतोष मिश्रा, शिक्षक सुरेंद्र सिंह, अभय सिंह, फणीन्द्र कुमार सिंह, सोनू पांडेय, आलोक रवि, रेखा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजय सिंह, अमितेश पप्पू, निर्मल ओझा, सुनील सिंह सचिव, जितेंद्र सिंह, अनिल प्रसाद, बैतुल्लाह सिद्दीकी, मोहम्मद महफूज, अंशुल अंशी समेत अन्य शिक्षक व छात्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *