Search
Close this search box.

विशेष राज्य का दर्जा के लिए भाकपा ने किया प्रदर्शन।

न्यूज4बिहार/मढ़ौरा| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रखंड के उजरी सेंदुआरी बाजार पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आयोजन में शामिल किसान, मजदूर, नौजवान, छात्रों ने जोरदार तरीके से बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जा की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह, संजय कुमार सिंह एवं प्रोफेसर रजाक हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर कामरेड भारत राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामबाबू सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण से साफ हो गया है कि बिहार में एक करोड़ परिवार गरीबी रेखा के नीचे हैं। लाखों परिवार आवासहीन एवं भूमिहीन है। लाखों के पास वास का जमीन नहीं है। वैसे में इनके विकास के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। तभी आजादी का सही मतलब इन्हें समझ में आएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की हर साल बाढ़ सुखाड़ से बर्बादी हो रही है। उद्योग धंधा का अभाव है इन सब काम को करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा नितांत आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। सभा को छात्र नेता विकास कुमार, नौजवान नेता अजय कुo, संजय राय, मोहन जी, राजा राम राय, विक्रमा महतो, मिथुन कुमार, चंदन कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया और विशेष राज्य की मांग का समर्थन किया।

Leave a Comment