Search
Close this search box.

एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का जबरदस्त प्रदर्शन किया

  • तीन हजार मीटर दौड़ में सरेया के सुमित अमनौर के स्वाति प्रथम स्थान प्राप्त किया

न्यूज4बिहार: अमनौर खेल दिवस के अवसर पर स्टूडेंट क्लब के तत्वधान में प्रखण्ड के उच्च बिद्यालय अमनौर के क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खेल का प्रारंभ खिलाड़ी हाथों में मशाल लेकर मार्च पास्ट कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि सारण शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी अफाक अहमद ने हरी झंडी दिखा इवेंट की शुरुआत किया।सर्व प्रथम तीन हजार मीटर दौड़ से प्रतियोगिता की शुरआत हुई।जिसमे सरेया के सुमित प्रथम आए वही महिला वर्ग में अमनौर के स्वाति प्रथम स्थान प्राप्त की।सोलह सौ मीटर की दौड़ में अमनौर के शत्रुध्न कुमार प्रथम आए।एक हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अमनौर के शिव मालती कुमारी ने प्राप्त किया।शार्ट पुट में आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की ।हाई जम्प व डिस्को थ्रो में आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की है।एक दिवसीय चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का जबरदस्त प्रदर्शन किया।इसके बाद विजयी खिलाड़ियों को पारितोषिक बितरण आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता नवीन पूरी ने किया।खिलाड़ियों को मेडल बैग से पुरस्कृत किया गया।खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए एमएलसी अफाक अहमद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि शिक्षा खेल सुख्म को जन्म देती है।सुख्म से मानव मस्तिक में एक नई बिकार बनता है और मानव कामयाबी की मार्ग में सफलतापूर्वक मंजिल को प्राप्त करते है।खिलाड़ियों को देश के महापुरुषों से प्रारण लेनी चाहिए जिन्होंने कठिन समय के साथ संघर्ष कर देश को आगे बढ़ाया।पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा ओलंपिक के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिन पर खेल दिवस मनाया जाता है।सम्बोधन करने वालो मे पूर्व सरपँच रणधीर कुमार मुखिया विजय विद्यार्थी,शैलेन्द् सिंह पप्पू सिंह,पूर्व मुखिया राम पुकार महतो,पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम,महेश सिंह ब्रज किशोर सिंह चंदन सिंह नगरजीत कुमार कमलजीत कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment