Search
Close this search box.

वन विभाग की बड़ी कारवाई : अवैध रूप से चल रहे 10 आरा मिलो को किया गया सील।

न्यूज4बिहार/सारण:छपरा जिले में वन विभाग के द्वारा अवैध आरा मशील मीलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर के द्वारा बताया गया कि सिसुवां गांव मढ़ौरा प्रखंड में चल रहे अवैध आरा मिलों की सूचना पर पाया गया कि लगभग 10 अवैध आरा मिल बगैर वन विभाग के अनुमति के चल रहा था। आरा मिल के ब्लेड और चक्के को वन विभाग के द्वारा जब्त कर सील कर दिया गया है।

यह भी पाया गया कि कुछ वैध आरा मिलों के पास नवीनीकरण के कोई उचित कागजात भी नहीं है। टीम द्वारा उन सभी आरा मिलों को सील कर दिया गया। ये सभी अवैध आरा मिल गलत तरीकों से लकड़ी के अवैध परिवहन और भंडारण में भी शामिल थे।

वही वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों ने अवैध आरा मिलों से होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी। निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में कई नए आरा मिल स्थापित किए गए थे। सभी अवैध आरा मिलों पर सारण जिला वन बल और पुलिस बल की मदद से सफलतापूर्वक कारवाई की गई।

इसी प्रकार का अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले भर में जारी रहेगा। ऑपरेशन में डीएफओ सारण रामसुंदर, रेंज अधिकारी समीर कुमारी, बांके पासवान, वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह और वनरक्षी राकेश कुमार, चंद्रमणि शामिल थे।

Leave a Comment