मशरक थाना में जनता दरबार में 1 मामले का हुआ निपटारा

न्यूज4बिहार/सारण:मशरक थाना परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों के द्वारा विवादित भूमि के प्रस्तुत दस्तावेज का थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने अवलोकन करते हुए 1 मामले का निपटारा किया । मामले में अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि हर सप्ताह के शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जनता दरबार में 1 नया मामला दर्ज कराया गया जिसे जांच-पड़ताल के लिए रखा गया वही पहले से 2 मामले लंबित थें जिन पर सुनवाई करते हुए एक मामले को आपसी सहमति से समाधान कराया गया वही बचें मामलों में कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है अगले शनिवार के जनता दरबार में मामले का निपटारा किया जाएगा।