न्यूज4बिहार:मशरक पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो शख्स को गिरफ्तार कर लिया वही दोनों गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दहेज अधिनियम कांड संख्या 265/22 में नामजद पुकार राय पिता मोख्तार राय को गिरफ्तार कर लिया गया। दहेज अधिनियम के तहत नेहा देवी ने पति पुकार राय समेत 7 नामजद पर शादी के बाद दहेज में बुलेट बाइक और अंगूठी के लिए प्रतारित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है जिसमें पुकार राय फरार चल रहा था। वही थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार निवासी प्रकाश कुमार पिता शम्भू साह को अवैध शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया वह कांड संख्या 348/22 में 20 पैक फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी जिसमें नामजद शराब धंधेबाज प्रकाश कुमार फरार चल रहा था जिसे पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।
















One Response
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.