बिहार लॉकडाउनः नीतीश कुमार ने 100 करोड़ के राहत पैकेज का किया एलान
रिपोर्ट:-पुर्नवासी यादव
बिहार:- कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन से निपटने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। बीते दिन नीतीश कुमार ने राशनकार्ड धारकों के खाते में एक-एक हजार रुपये राशि डालने का एलान किया था। बिहार सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
बिहार के बाहर फसे बिहारियों के लिए सरकार ने उठाए कदम
कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ की राशि जारी की है। इस राशि का उपयोग लॉक डाउन के कारण बिहार के अंदर जो मजदूर, रिक्शा चालक ,ठेला चालक ,वेंडर और अन्य गरीब फंसे हुए है। उनके के लिए राहत केंद्र बनाने और उनके लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था करने में किया जाएगा। जो लोग बिहार के बाहर फंसे हुए हैं या फिर रास्ते में हैं। उन्हें रेसिडेंट कमिश्नर के माध्यम से संबंधित राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर वहीं पर भोजन एवं आवास की व्यवस्था बिहार सरकार के खर्चे पर की जा रही है।इसके अलावा आपदा राहत केंद्रों पर कोरोना संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी।
बिहार सरकार ने बनाई अधिकारियों की टीम
लॉक डाउन की वजह से बिहार से बाहर काम करने वाले बिहारियों की मदद के लिए बिहार सरकार ने अब कदम उठाया हैं। बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों में लॉक डाउन की वजह से फसे बिहारियों की मदद के लिए अधिकारियों की टीम बनाई है।
करीब 1500 बिहारी फसे है अन्य राज्यो में
बता दें कि अभी दिल्ली में करीब 400, बंगाल में तकरीबन 500, तमिलनाडु में 250 पंजाब में 400 दिहाड़ी मजदूर और अन्य जगह पर काम करने वाले लोग फंसे हुए हैं ।हालांकि उन्हें बिहार लाना अभी संभव नहीं है ।
981831252 और 9773711261 पर फ़ोन कर मांगे मदद
बिहार सरकार के अधिकरियो की टीम अन्य राज्यो में फसे बिहारियों कर रहने खाने की व्यवस्था देखेंगे। बिहार सरकार ने इसके लिए दो नंबर भी जारी किए हैं 981831252 और 9773711261 पर फ़ोन कर सहायता मांग सकते है।
श्रम मंत्रालय ने उठाये कदम
इसके अलावे बिहार सरकार के श्रम मंत्रालय ने भी बिहार के बाहर फंसे बिहारी मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया गया है।
सहायता के लिए किससे करें संपर्क
अन्य राज्यो में फसे बिहार के लोग 9476191436 पर अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार या 9431019731,7631499034,9973904546 पर अन्य अधिकारी से सहायता के लिए बात कर सकते है। श्रम मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिल्ली में एक DLC दिग्विजय सिंह हर राज्य में फसे बिहारियों की सहायता के लिए राज्यो से कॉर्डिनेट कर रहे है।