Search
Close this search box.

भाजपा के पूर्व विधायक के अध्यक्षता में चलाया गया सदस्यता अभियान 

न्यूज4बिहार/जमुई  :बिहार जमुई के चकाई प्रखंड अंतर्गत माधोपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर जागरूकता एवं सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह के उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता को इस बार मोदी सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करना होगा। मौके पर मनोरंजन पांडेय,महामंत्री शालिग्राम पांडेय,मिठनन्दन यादव,प्रताप कुमार वर्मा, अजित कुमार दुबे,जिला उपाध्यक्ष सह माधोपुर प्रभारी संतु यादव,जिला मंत्री मनोज पोद्दार, मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, राजेन्द्र मोदी, मुरारी पासवान, अंगराज राय इत्यादि ने बैठक में भाग लिया।

न्यूज4बिहार के लिए जमुई से लालू कुमार की रिपोर्ट

 

Leave a Comment